फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paddy brokers-truck drivers sent 22 lakhs to Haryana

हरियाणा भेजा 22 लाख का धान दलालों-ट्रक चालकों ने किया गायब

Mon, 31 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Paddy brokers-truck drivers sent 22 lakhs to Haryana
पुरकाजी। खादर क्षेत्र निवासी एक सेलर मिल स्वामी की 22 लाख रुपये की धान दो दलालों ने गायब कर दी। धान को एक दलाल ने बेच कर भुगतान भी प्राप्त कर लिया, जो रकम लेकर फरार है। पीड़ित मिल स्वामी ने थाने पर दोनों दलालों व ट्रक चालकों पर धान हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के गांव आयकी बढिवाला निवासी सरदार जुगेंद्र सिंह का गांव में ही एक सेलर मिल है। उन्होंने बताया, कि यमुना नगर निवासी अजय शर्मा के साथ उनके व्यापारिक संबंध है। वह पहले भी उनसे धान खरीद चुका है। उन्होंने अजय शर्मा के कहने पर बुक कर बाइस लाख की धान चार ट्रक में लोड करा कर हरियाणा के फतेहाबाद टोहाना की मैसर्स कन्हैया एग्रो फूड्स के नाम कागजात तैयार कर भेजी थी। धान लेकर चारों ट्रक 19 जनवरी को पुरकाजी से रवाना हुए थे। सभी ट्रक साई बाबा ट्रांसपोर्ट कंपनी ट्रांसपोर्ट नगर भोपा रोड के माध्यम से कागजात बनवा कर भेजे गए थे।
विज्ञापन

लेकिन यह धान कन्हैया फूड्स तक नहीं पहुंचे। कई दिन तक भुगतान खाते में न आने के कारण अजय शर्मा से बातचीत की गई तो वह भी कुछ ही देर में भुगतान कराने का आश्वासन देता रहा, लेकिन भुगतान मिला नहीं। शक होने पर ट्रकों के चालकों से बातचीत की तो वह भी संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद ट्रक चालकों को मौके पर ले जाया गया। जहां उन्होंने धान उतारी थी। वहां पता चला कि अजय शर्मा से संबंधित दलाल मोहम्मद उमर ने धान को कन्हैया फूड्स के कथित गोदाम में रास्ते में उतरवाई थी। इसके बाद ट्रकों को लेकर चालक वापस लौट गए थे। मोहम्मद उमर ने धान को बेच लिया है। पीड़ित सेलर मालिक ने कहा कि उनका माल अजय शर्मा व मोहम्मद उमर ने ट्रक चालकों के साथ मिलीभगत कर हड़प ली है। मामले में पीड़ित ने पुरकाजी थाने पर तहरीर देकर ट्रक चालकों व दोनों दलालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed