फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pad Yatra started to awaken the pride of Hindus

हिंदुओं के स्वाभिमान को जगाने के लिए पद यात्रा शुरू

Thu, 01 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pad Yatra started to awaken the pride of Hindus
शुकतीर्थ में पदयात्रा में भाग लेते संत महात्मा। - फोटो : KHATAULI
हिंदुओं के स्वाभिमान को जगाने के लिए पद यात्रा शुरू
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। सनातन धर्म, वैदिक संस्कृति को बचाने के लिए शुकतीर्थ नगरी में संतों ने धर्म जागृति अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के लिए स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती संतों के साथ देश, विभिन्न प्रांतों में हिंदुओं के स्वाभिमान को जगाने व बचाने के लिए के लिए पदयात्रा करेंगे। वहीं, पदयात्रा का नगर की गलियों, चौराहों, आश्रम, धर्मशालाओं में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

शुकतीर्थ महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम के प्रांगण से साध्वी माता राजनंदेश्वरी, योगी प्रकाशनंद महाराज ने संयुक्त रूप से पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वामी यति नरसिंहानंद महाराज के नेतृत्व में हिंदु महासभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक, स्वामी बालयोगी ज्ञाननाथ महाराज, चंद्रमा ब्रह्मचारी, यति सत्यदेवानंद सरस्वती, शिवानंद महाराज, पुष्पेंद्र पंडित, इंद्रपाल सिंह, रोबिन, सनोज शास्त्री, आकाश यादव, मोहित बजंरगी, अरुण त्यागी, मोहन यादव सहित अन्य हिंदू संगठन के काफी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पद यात्रा में भाग लिया। पद यात्रा गीताधाम आश्रम, गुरुकुल आश्रम, दंडी आश्रम में दंडी स्वामी गुरुदेवेश्वर आश्रम महाराज, हनुमानधाम अधिष्ठाता महामंडलेश्वर केश्वानंद महाराज से मिलकर हिंदु के स्वाभिमान और सनातन धर्म को सुरक्षित रखने के लिए आगे आने का आग्रह किया। वहीं, शुकदेव आश्रम, गोविंदधाम, शिवधाम, दुर्गाधाम ,पीतांबराधाम आदि में जाकर संतों से मिलकर भारतीय संस्कृति की अस्मिता की रक्षा करने का आह्वान करते हुए, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नगर की गलियों को गुजांयमान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed