फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PAC jawan injured in accident dies during treatment

हादसे में घायल पीएसी जवान की उपचार के दौरान मौत

Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
PAC jawan injured in accident dies during treatment
पीएसी के जवान राहुल का फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा (मुजफ्फरनगर)। यूसुफपुर चौराहे के पास हुए हादसे में घायल हुए पीएसी के जवान की मेरठ के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था और काफी समय से सब-इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारियां भी कर रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी राहुल (22) पीएसी में जवान है और मेरठ में तैनात था। एक साल पूर्व ही वह पीएसी में भर्ती हुआ था और वर्तमान में सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारियों में जुटा हुआ था। कुछ दिन पूर्व ही वह छुट्टी पर घर आया था। मंगलवार को वह जिला अस्पताल में भर्ती से संबंधित कागजात लेने गया था, जहां से देर शाम वह बाइक पर घर लौट रहा था। गांव यूसुफपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे राहुल घायल हो गया था। पुलिस ने उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया था, जहां से उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ रेफर कर दिया गया था। मेरठ में देर रात उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। राहुल के पिता मुनिराम, मां केशो, भाई विजयपाल, बहन रीना, कविता और रविता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को घर पहुंचकर सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed