Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Oxygen will soon be available to patients in medical

मेडिकल में 500 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई का कार्य युद्ध स्तर पर

Sun, 02 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Oxygen will soon be available to patients in medical
मेडिकल में जल्द ही मरीजों को मिलने लगेगी ऑक्सीजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर यहां भर्ती मरीजों की व्यवस्थाओं को देखा। मेडिकल में 500 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन देने के लिए लगाए गए कैप्सूल के कार्य को देखा। ऑक्सीजन कैप्सूल यहां तैयार हो चुका है।

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने मरीजों के परिजनों से बात की। कंट्रोल रूम के माध्यम से अंदर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य एवं सुविधाओं की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में लगने वाले ऑक्सीजन कैप्सूल के कार्य का भी निरीक्षण किया। जिले में लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार से दो घंटे तक वार्ता की। परिस्थितियों से किस प्रकार निपटा जा सकता है, इस पर उनके सुझाव लिए। डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कैप्सूल स्थापित हो गया है। डीएम ने शासन को यहां के लिए ऑक्सीजन का कोटा निर्धारित करने के लिए लिख दिया है। प्रदेश सरकार केंद्र को पत्र लिख रही है। इसी आधार पर यहां का कोटा निर्धारित हो जाएगा। आगरा से आई टीम एनओसी जारी कर चुकी है। केंद्र के अधिकारियों से बात हो चुकी है। कैप्सूल से बेड तक की लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। यह कार्य दो दिन में पूरा हो जाएगा। बहुत ही जल्द यहां 500 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन मिलने की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed