फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Oxygen supply will not be cut

मुजफ्फरनगर की आक्सीजन सप्लाई रेगूलर रहेगी

Mon, 26 Apr 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Oxygen supply will not be cut
मुजफ्फरनगर। कमिश्नर और डीएम ने उत्तराखंड के मंगलौर में जाकर आक्सीजन प्लांट के अधिकारियों से वार्ता की। जिसमें तय हुुआ अब जनपद मुजफ्फरनगर की लिक्विड आक्सीजन की कटौती नहीं होगी। रोजाना निर्धारित आक्सीजन दी जाएगी। सोमवार को भी रामा गैसेज में 700 सिलिंडरों की रिफिलिंग करके विभिन्न स्थानों को भेजा गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में बाबा गैसेज हवा से नाइट्रोजन को अलग कर आक्सीजन का निर्माण करता है। इसके अलावा रामा गैसेज और इंडियन गैसेज फिलिंग प्लांट में भी लिक्विड आक्सीजन से सिलिंडरों में आक्सीजन की रिफलिंग होती है। दोनों फिलिंग प्लांट में लिक्विड आक्सीजन की आपूर्ति उत्तराखंड में मंगलौर में लगे आक्सीजन प्लांट से होती है। रविवार को मुजफ्फरनगर का आक्सीजन टैंकर मेरठ भेज दिया गया था, जिसकी जानकारी होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने डीएम से बात की तथा प्लांट पर जाकर वहां के अफसरों से वार्ता करने को कहा। सोमवार को कमिश्नर एवी राजमौलि, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने मंगलौर प्लांट पर जाकर अफसरों से वार्ता की, जिसमें स्पष्ट कहा गया कि मुजफ्फरनगर की आपूर्ति की कटौती नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी ने बताया कि मीटिंग में तय किया गया कि मुजफ्फरनगर की आपूर्ति रोजाना 7.5 मीट्रिक टन लिक्विड आक्सीजन है, जिसकी सप्लाई नियमित रहेगी। इसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी। डीएम ने बताया कि जनपद में आक्सीजन गैस की कोई कमी नहीं है। यहां से हम अन्य जिलों को भी आक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed