फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Oxygen plant will not be installed in Deoband CHC

देवबंद सीएचसी में स्थापित नहीं होगा ऑक्सीजन प्लांट

Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will not be installed in Deoband CHC
देवबंद। सीएचसी में अब ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगेगा। इसके स्थान पर ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की जा रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित नहीं किए जाने से क्षेत्रवासियों में मायूसी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

विधायक निधि से रणखंडी व जड़ोदापांडा सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर उन्हें चालू कर दिया गया, जबकि जनपद की सबसे बड़ी तहसील देवबंद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए ऑक्सीजन प्लांट के प्रपोजल पर शासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। बता दें कि जनपद में शेखुल हिंद मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल समेत करीब स्थानों (अस्पतालों) में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, लेकिन देवबंद सीएचसी को नजरअंदाज किए जाने से क्षेत्र के लोग मायूस हैं। अधिवक्ता मनोज सिंघल, व्यापारी नेता विवेक तायल, राजेश सिंघल, चौधरी ओमपाल सिंह का कहना है कि कोरोना काल में बहुत से लोगों ने ऑक्सीजन की कमी के चलते अपनों को खोया है। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के मामले में देवबंद के साथ भेदभाव किया जाना समझ से परे है। उनका कहना है कि जब 30 बेड की रणखंडी, जड़ोदापांडा व नागल सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लग सकता है तो फिर देवबंद को इससे अछूता क्यों रखा गया, जबकि क्षेत्रीय विधायक ने देवबंद सीएचसी में अपनी निधि से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

सीएचसी में ऑक्सीजन बैंक होगा स्थापित
* देवबंद सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट के स्थान पर ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की जा रही है। जिसमें 15-15 लीटर के 15 ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए जाएंगे। जिस जगह पर सिलिंडर लगाए जाएंगे वहां पर टीनशेड लगाने को ठेका दिया गया है। संभवत: जल्द ही सिलिंडर लगाकर उन्हें पाइप लाइन से जोड़ दिया जाएगा। -डॉ. अजय कुमार त्यागी, अधीक्षक सीएचसी देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजा प्रपोजल, नहीं लिया संज्ञान
* बेहट व देवबंद को छोड़कर जनपद के 14 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट चालू हो चुके हैं। देवबंद में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने के संबंध में दो बार प्रपोजल बनाकर शासन को भेजा गया। लेकिन अभी तक कोई अनुमति नहीं मिली। जबकि जिला अस्पताल के बाद देवबंद सीएचसी सबसे महत्तवपूर्ण है। -डॉ. नवदीप गुप्ता, नोडल अधिकारी

रणखंडी व जड़ोदापांडा में चालू हो गए प्लांट
* देवबंद विधानसभा में रणखंडी व जड़ोदापांडा सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट चालू हो चुके हैं। देवबंद सीएचसी में बेड के हिसाब से ऑक्सीजन बैंक स्थापित किया जा रहा है। -बृजेश सिंह, विधायक देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed