फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Owners of contracted roadways buses raised problems

Muzaffarnagar News: अनुबंधित रोडवेज बसों के मालिकों ने उठाईं समस्याएं

Sun, 05 Oct 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Owners of contracted roadways buses raised problems
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने अनुबंधित बस मालिकों के साथ बैठक की। इसमें बस मालिकों ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने एसडी तिराहे पर लगने वाले जाम के मद्देनजर रोडवेज बस अड्डे के अंदर की वर्कशॉप को ट्रांसपोर्ट नगर में निगम की जमीन पर ले जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

एआरएम कार्यालय में बैठक में बस मालिकों ने कहा कि निगम अधिकारियों ने बस के संचालन के लिए जो शेडयूल दिया है। उसे बसों के संचालन के किलोमीटर के आधार पर माना जाए। इससे बसों के संचालन का लक्ष्य पूरा होगा और बस मालिकों की धनराशि से 85 प्रतिशत की कटौती भी नहीं होगी। बस मालिकों ने एसडी तिराहे पर बसों के कारण लगने वाले जाम की समस्या को भी उठाया। कहा गया कि नया बस अड्डा बनाने के लिए निगम की जमीन ट्रांसपोर्ट नगर में है। जब तक वहां रोडवेज अड्डा नहीं बनता तब तक वहां वर्कशॉप ले जाई जा सकती है। इससे यहां रोडवेज बस अड्डे में बसों को खड़ी करने के लिए जगह बनेगी और बस चालकों को बस इधर-उधर बस खड़ी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा भी कई समस्याओं को उठाया गया। एआरएम ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक में एसएसआई पूनम चौधरी, संचालन प्रभारी निशांत राठी व बस मालिक प्रवीण जैन, अमित गोयल, अवनीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed