फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outside the DM office, the young man poured kerosene on himself, his mother and his whole load

डीएम कार्यालय के बाहर युवक ने खुद, मां और तहेरे भार पर उड़ेला केरोसिन

Wed, 14 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Outside the DM office, the young man poured kerosene on himself, his mother and his whole load
मुजफ्फरनगर :::::: कलक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक को ले जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- जमीन के विवाद में दोनों पक्ष पहुंचे थे जिलाधिकारी कार्यालय
विज्ञापन

- पुलिस ने दो युवकों का किया शांति भंग की आशंका में चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जमीन के विवाद में कलक्ट्रेट पहुंचे युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अपने, अपनी मां और तहेरे भाई के ऊपर बोतल से केरोसिन उडे़ल लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बोतल छीन कर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। उधर, डीएम ने बुढ़ाना तहसील अधिकारियों को इस मामले की जांच के आदेश दिए।
शाहपुर के गांव गोयला निवासी सीटू और उसके तहेरे भाई ब्रजपाल में जमीनी विवाद चला आ रहा है। मंगलवार दोपहर में सीटू अपनी मां के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पहुंचा। इसी दौरान ब्रजपाल भी वहां आ पहुंचा। उसने वहां मौजूद कुछ लोगों को बताया कि सीटू केरोसिन की बोतल ले रहा हैं। इससे पहले कि बोतल छीनी जाती, उसने अपने, अपनी माता और पास में खडे़ बृजपाल के ऊपर केरोसिन डालना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बोतल छीनी और तीनों को पकड़ लिया। तीनों को कार्यालय में बैठे जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के सामने ले जाया गया। उन्होंने बुढ़ाना तहसील अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

तहसीलदार बुढ़ाना सतीश चंद बघेल का कहना है कि दोनों युवकों का जमीनी विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष त्यागी का कहना हैं कि सीटू व ब्रजपाल का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। मां को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed