फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outrage over lathi charge on Jayanti Chaudhary

जयंती चौधरी पर लाठीचार्ज से आक्रोश

Tue, 06 Oct 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Outrage over lathi charge on Jayanti Chaudhary
जयंती चौधरी पर लाठी चार्ज के विरोध में कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठे रालोद - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जयंती चौधरी पर लाठीचार्ज से आक्रोश
विज्ञापन

बुढ़ाना। हाथरस में रविवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज से ले खफा पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कस्बे के चौधरी चरणसिंह तिराहे पर हंगामा कर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया।

हाथरस में जयंती चौधरी व कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज से आक्रोशित रालोद नेेता व कार्यकर्ता सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कस्बे के चरण सिंह तिराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तिराहे पर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। घटना से नाराज रालोद कार्यकर्ता तिराहे पर सड़क के बीच धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि सरकार ने किसान नेता पर नहीं पूरे देश के किसानों पर लाठीचार्ज किया है। भाजपा की किसान व गरीब विरोधी सरकार गरीबों व किसानों की आवाज को लाठियों से दबाना चाहती है। युवा के प्रदेश सचिव बाल किशोर त्यागी ने कहा कि लाठियों से किसानों की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने कहा कि भाजपा की सरकार अंग्रेजी शासन की तरह कार्य कर रही है। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र व सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी को पूर्व विधायक राजपाल बालियान के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सुरेंद्र राठी, दीपक राठी, संजय शर्मा सरनावली, अशोक पांचाल, सकुल सहरावत, सत्यपाल सहरावत, रामनिवास सहरावत, जौला के ग्राम प्रधान हाजी जमशेद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed