फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outrage among Sikhs with stone pelting at Nankana Sahib Gurdwara

गुरुद्वारा पर पथराव से सिखों में आक्रोश

Sun, 05 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Outrage among Sikhs with stone pelting at Nankana Sahib Gurdwara
ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पथराव से सिखों में आक्रोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पथराव से सिख समाज में आक्रोश है। साथ ही दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन में शामिल होने को जिले से सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल भी रवाना हुआ।
श्री गुरु सिंह सभा की गुरुद्वारा गांधी कालोनी में हुई बैठक में सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमला कर नारेबाजी की गई। इससे पूरे, सिख समाज में आक्रोश है। सिख समाज की लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर उससे जबरन निकाह किया गया। इस पर कोर्ट ने भी लड़की को उसके परिवार को सौंपने के आदेश दिए, लेकिन मुस्लिम समाज ने हमला कर आपत्तिजनक नारेबाजी की। उन्होंने पाक प्रधानमंत्री से ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही केंद्र सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास पर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सिख समाज के 11 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भी रवाना हुआ। बैठक में सरदार अमरजीत सिंह, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार हरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह, वीरेंद्र सिंह सेखो, हरजीत सिंह गुराया, वजीर सिंह, देवेंद्र सिंह चड्ढा, प्रभजोत सिंह, रविंद्र सिंह शामिल रहे। अध्यक्षता सरदार अमरजीत सिंह सिडाना ने की।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में युवा जिलाध्यक्ष सरदार तरनजीत सिंह ने भी गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले की निंदा की। प्रचार मंत्री अनिल कंसल, अमित गर्ग, जयवीर सिंह, मोहित मलिक, जसमन सिंह बुद्धिराजा, समरजीत सिंह, ओमकार अहलावत, शिव कुमार, सरदार अमरदीप सिंह, प्रतीक मित्तल, राजीव सिंघल, संजीव अग्रवाल, विनीत प्रकाश गोयल ने भारत सरकार से इस मामले में कड़े कदम उठाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता रामकुमार तायल ने तथा संचालन संजय गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed