{"_id":"63a9ee9589f72b0a57770ae8","slug":"outbreak-of-cold-wave-continues-people-chill-even-in-the-sun-muzaffarnagar-news-mrt619412794","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शीतलहर का प्रकोप जारी, धूप में भी ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शीतलहर का प्रकोप जारी, धूप में भी ठिठुरे लोग
विज्ञापन
नगर में कोहरे व ठंड में गांधी कालोनी पुल से गुजरते वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शीत लहर से ठिठुरते हुए लोगों को सोमवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी कोई राहत नहीं मिली। सुबह-शाम और रात में ठंड ने लोगों को कंपकंपाने को मजबूर किया। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जिले में सर्दी इस समय पूरे चरम पर है। सर्दी का आलम यह है कि सुबह को आठ बजे से पहले और शाम को आठ बजे के बाद आवाजाही कम हो रही है। रविवार को दिन के समय में सूरज नहीं निकलने से सर्दी का सितम बढ गया था।
सोमवार को दिन में निकली धूप से भी लोगों को राहत नहीं मिली। शाम में और रात में सर्दी का आलम वहीं रहा। सर्दी के चलते रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भी अधिक भीड़ नहीं है। सर्दी को देखते हुए डीएम सीबी सिंह ने कक्षा आठ तक के सभी प्रकार के स्कूलों के बच्चों का दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूल अब 29 दिसंबर को खुलेंगे। जिले में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। घने कोहरे के कारण आद्र्रता 100 प्रतिशत रही।

कडाके की ठंड में बचाव के लिए स्ट्रीट लाईट पर बैठा पक्षी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन