फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Organizing Shrimad Bhagwat Katha in Dandi Ashram located in Shuktirtha

शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Mon, 30 Aug 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Organizing Shrimad Bhagwat Katha in Dandi Ashram located in Shuktirtha
शुकतीर्थ के दण्डी आश्रम में भागवत कथा सुनाते अमित वेदाचार्य महाराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथाव्यास अमित वेदाचार्य महाराज ने कहा कि यदि संत बनना है तो दूसरे के गुणों को देखो और अपने दोषों का स्मरण करो।
दंडी आश्रम में चल रही भागवत कथा में अमित वेदाचार्य महाराज ने कहा कि प्रवृत्ति छोड़ने से संत नहीं बना जाता, इसके लिए पाप छोड़ना पड़ता है। भगवान बड़े दयालु हैं, नास्तिक को भी धन, मान व सुख देते हैं। मन का ऐसा स्वभाव है, जब भय लगता है तो पाप को छोड़ देता है और भक्ति करता है। जिस मानव की पांच प्रकार की शुद्धि परिपूर्ण हैं, उसी को भगवान का दर्शन करने की इच्छा होती है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि हनुमान पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा, जो काम के अधीन रहता है, उसको काल के अधीन होना पड़ेगा। जो धीरे-धीरे संयम को बढ़ाता है, वह भक्ति में रम जाता है। जीव अभिमान को छोड़कर सर्वकाल भगवान की भक्ति करता है तो भगवान भी जीव को अपने से बड़ा बना देते हैं। कोई भी सत्कर्म निरंतर 12 वर्ष तक नियत रहे तो उसकी शक्ति स्वत: ही बढ़ जाएगी। काम को मारने के लिए रात्रि में भक्ति करें। भक्ति जब बढ़ जाती है, तब भेद का विनाश होता है। आश्रम प्रबंधक मनोहर शर्मा व्यवस्था बनाने में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed