फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Organizing Operation Mukti Abhiyan to stop child marriage

बाल विवाह रोकने हेतु ऑपरेशन मुक्ति अभियान का आयोजन

Tue, 03 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Organizing Operation Mukti Abhiyan to stop child marriage
बुढ़ाना में बाल विवाह जागरूकता हेतु रैली निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाल विवाह रोकने हेतु ऑपरेशन मुक्ति अभियान का आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मिशन शक्ति-4 के अंतर्गत प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया है। यह अभियान बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकने के लिए चलाया गया है। जनता को जागरूक करने के लिए बुढ़ाना कोतवाली की महिला पुलिसकर्मी व अधिकारी बैनर के साथ सड़क पर उतरे। रैली निकालकर जनता को जागरूक किया।

अक्षय तृतीया के पर्व पर बाल विवाह की रोकथाम हेतु ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया गया। रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी की प्रभारी साधना चौधरी व बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकने हेतु ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया गया है। यह 1 मई से 7 मई तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक साधना चौधरी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी सीमा शर्मा के नेतृत्व में जन जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली की महिला पुलिसकर्मी तथा अधिकारी मिशन शक्ति-4 अभियान के अंतर्गत बाल विवाह निषेध का बैनर लेकर सड़क पर उतरी। रैली के रूप में कस्बे की सड़क पर गुजरते हुए जनता को जागरूक किया। इस मौके पर पुलिसकर्मी सुमन , सोनिया, दीपा, मोनिका, शोनम, उपासना, ज्योति व ओमवती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed