मुजफ्फरनगर। श्री एसएस जैन सभा नई मंडी ने श्री सुदर्शन लाल जी महाराज का 13वां स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर अखंड जाप एवं स्तुति का आयोजन हुआ।
जैन संतों ने सुदर्शन लाल जी महाराज के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महाराज श्री ने मानव जाति पर बड़ा उपकार किया है। लोगों को धर्म से जोड़ने का काम किया। युवा प्रेरक गुरुदेव अरुणचंद्र जी महाराज में श्रद्धालु उनकी छवि देखते हैं। मुख्य गायक मुकेश ने भजन सुनाए। चंचल बहन ने विचार रखे। मनमोहन जैन ने 23 लाख की राशि डायलिसिस मशीन के लिए दान देने की घोषणा की। कार्यक्रम में आस-पास के कस्बों के जैन समाज के लोग मौजूद रहे। नेपाल केसरी डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज, कुंजबिहारी, अशोक कंसल, अंकित गर्ग, अमित गर्ग, राजीव जैन, दीपक भटनागर, सतीश गोयल, अंकुर गर्ग, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

नई मंडी के जैन स्थानक में गुरु सुदर्शन के स्मृति दिवस के कार्यक्रम पर फीता काटते समाजसेवी मनमोहन- फोटो : MUZAFFARNAGAR