{"_id":"62716a5442c25467f278b467","slug":"organized-blood-donation-camp-96-people-donated-blood-muzaffarnagar-news-mrt587100987","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर का किया आयोजन, 96 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर का किया आयोजन, 96 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खतौली में लगाए गए रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए विधायक, एसडीएम और सीओ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, खतौली। जैननगर स्थित के के पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक विक्रम सैनी के साथ एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
स्वर्गीय अंगूरी देवी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में केके पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन हरिओम ठेकदार द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में पहुंचे खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन समय समय पर होना चाहिए। एसडीएम जीत सिंह राय ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसलिए समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है।
सीओ राकेश सिंह ने कहा कि कुछ लोग रक्तदान करने से डरते है, जबकि नि:संकोच रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर नगर के समाजसेवियों सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। सायं तक चले रक्तदान शिविर में 96 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक हरिओम ठेकेदार ने बताया कि कोरोना काल में उनकी पत्नी का कोरोना की चपेट में आने से निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एसडी ब्लड बैंक मुजफ्फरनगर की टीम रक्त लेने के लिए आई व रक्त दाताओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। रक्तदान शिविर में हरिओम ठेकेदार, नरेश, जयंत, राजेंद्र जैन, अशोक कुमार एडवोकेट, आतिश गुप्ता, चंद्रकांत सहगल, दीपक, सचिन गुप्ता, डॉ रविंद्र, सतवीर, नरेंद्र, राजेंद्र, मनोज, आरिफ, बबलू, राकेश, लता, रोशन, मुनेश, मीनाक्षी, पूजा, अमित जैन, सुधीश पुंडीर, पंकज भटनागर आदि उपस्थित रहे।

खतौली में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन