{"_id":"5dc04dd58ebc3e017f1e87c9","slug":"order-to-report-devband-news-mrt4518783138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत ने चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत ने चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए
विज्ञापन
देवबंद। बुखार पीड़ित महिला मरीज के उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप में अदालत ने पुलिस को चिकित्सक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
नगर की गांधी कालोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने 30 अक्टूबर को अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बुखार होने के कारण उसने मां लीलावती को नगर में एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था, लेकिन चिकित्सक ने उपचार में लापरवाही बरती जिसके चलते उसकी मां की हालत खराब हो गई और उसका एक हाथ पूरी तरह खराब हो चुका है। नरेंद्र का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में चिकित्सक से बात की तो वह गाली गलौज करने लगा। सोमवार को अदालत ने कोतवाली पुलिस को चिकित्सक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस को दी तहरीर
देवबंद। गोपाली गांव निवासी इसराना ने सोमवार को पुुलिस को दी तहरीर में बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी। पहले पति से दो बच्चे हैं और उसका दिया हुआ एक मकान है। आरोप है कि दूसरा पति मकान पर कब्जा करना चाहता है जिसके चलते वह उसे और बच्चों को जान से मारना चाहता है और इसको लेकर वह कई बार प्रयास भी कर चुका है। आरोप है कि जब वह इसका विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है तथा पति तलाक देने की धमकी देता है। इसराना ने पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।