फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Order to confiscate Sushil Mustache's property

Muzaffarnagar News: सुशील मूंछ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Sat, 01 Jun 2024 04:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Order to confiscate Sushil Mustache's property
मुजफ्फरनगर। अदालत में हाजिर नहीं होने पर 25 हजार के इनामी कुख्यात सुशील मूंछ की संपत्ति की कुर्की के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस ने कुर्की के लिए शुक्रवार को कोर्ट में आवेदन किया गया था। संपत्ति को चिह्नित कर कुर्क की जाएगी। पुलिस मथेड़ी स्थित घर पर नोटिस चस्पा कर चुकी थी और 30 मई तक पेश होने का समय दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 2017 में पचैंडा रोड पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, जिसमें सुशील मूंछ को भी नामजद किया गया था। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर सुशील मूंछ को भगौड़ा घोषित कर दिया गया था। इसके बाद एसएसपी अभिषेक सिंह ने सुशील मूंछ पर 25 हजार का इनाम घोषित करने बाद उसकी गिरफ्तारी ले लिए तीन टीमें गठित कर दी थी। लगातार कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे सुशील मूंछ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कुर्की कार्रवाई शुरू करते हुए सुशील मूंछ के रतनपुरी थानाक्षेत्र में स्थित मथेड़ी गांव में उसके घर पर नोटिस भी चस्पा किया था, जिसमें 30 मई तक सरेंडर करने का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed