फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   oral examination held on the first day in council schools

परिषदीय स्कूलों में पहले दिन हुई मौखिक परीक्षा

Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
oral examination held on the first day in council schools
मुजफ्फरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। 27 मार्च तक चलने वाली परीक्षाओं में पहले दिन मौखिक परीक्षा हुई। जिले में प्राइमरी स्कूलों में एक लाख 25 हजार 324 और जूनियर वर्ग में 39 हजार 225 छात्र-छात्रा अध्ययनरत हैं। बीएसए ने कई स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

जिले में 26 मार्च तक चलने वाली परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं शुरू हो गई है। इस बार जिले में एक लाख 64 हजार 549 छात्र-छात्रा परीक्षा में भाग ले रहे हैं। पहले दिन मौखिक परीक्षाएं हुई। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के 12-12 पेपर होंगे। प्राइमरी में पेपर की संख्या कम रहेगी। परीक्षा का समय सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक का रखा गया है। दूसरी पाली की परीक्षा 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी। परीक्षा का समय दो घंटे का रखा गया है। 23 मार्च को कक्षा दो और तीन की पहली पाली गणित की, कक्षा चार से छह तक की हिंदी की और कक्षा सात और आठ की विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा तीन से लेकर आठवी तक की संस्कृत और उर्दू की परीक्षा होगी। इसी तरह 26 मार्च तक की परीक्षा के कार्यक्रम तय कर दिए गए है। जिले में परीक्षा के दौरान व्यवस्था को देखने के लिए बीएसए मायारात, शहर के स्कूलों में नगर शिक्षा अधिकारी और ब्लाक क्षेत्रों में बीईओ ने निरीक्षण किया। बीएसए मायाराम ने बताया कि 26 मार्च को परीक्षाएं संपन्न हो जाएगी। 31 मार्च को सभी छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed