फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to the team that went to remove encroachment on Bhagat Singh Road

भगत सिंह रोड पर अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध

Fri, 27 Aug 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that went to remove encroachment on Bhagat Singh Road
भगत सिंह रोड पर अतिक्रमण हटाने गई टीम का विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को भगत सिंह रोड पर कुछ व्यापारियों ने कार्यवाही का विरोध किया। इसके बाद अभियान बीच में ही रोक दिया गया और शिव चौक से अस्पताल की तरफ अभियान चलाया गया। अभियान में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से पांच हजार का जुर्माना वसूला गया।
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पहले दो दिन सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चलाया गया और तीसरे दिन नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली क्षेत्र में अभियान चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट पालिका टीम और पुलिस फोर्स को लेकर शिव चौक पहुंचे और भगत सिंह रोड की ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कराया। यहां पर पालिका टीम के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और व्यापारियों के खिलाफ अस्थाई अतिक्रमण को लेकर जुर्माना किया और दुकान के बाहर रखे और लगाये गये बोर्ड आदि सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

टीम जब सर्राफा बाजार के चौराहे के निकट पहुंची तो यहां पर दुकान के बाहर रखे बोर्ड को जब्त करने का लेकर व्यापारियों की पालिका कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। यहां पर विरोध को देखते हुए अभियान को रोक दिया गया और टीम को वापस शिव चौक बुलाकर अस्पताल की ओर अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि पालिका अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दुकानदारों द्वारा बोर्ड जब्त करने को लेकर बहस की गयी थी, कोई विरोध नहीं हुआ। शिव चौक से अस्पताल तक अतिक्रमण हटवाने के साथ ही पांच हजार का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान कर निर्धारण अधिकारी अरूण कुमार, कर अधीक्षक आरडी पोरवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार पालिका कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

खुद हटा रहे सामान
अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर भी व्यापारियों पर देखने को मिल रहा है। अधिकांश स्थानों पर व्यापारियों द्वारा दुकानों के बाहर से स्वयं ही सामान उठाया गया है। जिनका सामान जब्त हुआ है, वह शाम को अपना सामान छुड़वाने के लिए पालिका कार्यालय टाउनहाल में नजर आए। कर अधीक्षक आरडी पोरवाल ने बताया कि जुर्माना वसूलकर लोगों को उनका सामान वापस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed