{"_id":"5df3e8dd8ebc3e87904067d8","slug":"opposition-to-the-citizenship-amendment-bill-muzaffarnagar-news-mrt458623845","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएबी के विरोध में कच्ची सड़क पर विरोध मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएबी के विरोध में कच्ची सड़क पर विरोध मार्च
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौपते जमियत उलमा हिन्द के पदाधिकार?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद छात्र विरोध मार्च के लिए सड़क पर उतर आए। कच्ची सड़क चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो पुलिस से ही उलझ पड़े। अफसरों ने फोर्स के साथ पहुंचकर उन्हें समझाबुझाकर शांत कर वापस भेज दिया।
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर शुक्रवार दोपहर में सरवट स्थित मदरसे में पढ़ने वाले छात्र विरोध मार्च के लिए सड़क पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन करते हुए छात्र एवं युवा कच्ची सड़क पर पहुंचे, जहां कच्ची सड़क चौकी पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर छात्र एवं अन्य युवक पुलिस से उलझ गए। सूचना मिलते ही अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर समझा-बुझाकर वापस कर दिया।
एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि कुछ छात्र नमाज के बाद सड़क पर आ गए थे, जिन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया। जनपद में कहीं भी सीएबी को लेकर किसी तरह का विरोध नहीं है और जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन विधेयक का किया विरोध
भोपा। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जमीयत उलमा ए हिंद के सदस्यों ने विरोध मार्च निकाला। मोहम्मद शमशाद ने सीकरी चौकी पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पुलिस अधिकारी को सौंपकर विधेयक को सांप्रदायिकता से प्रेरित बताया। गांव रूड़कली में भी ग्रामीणों ने विधेयक के विरोध में हाथों पर काली पट्टी बांधी। मौलाना मुमताज अली, शकील अहमद, मौलाना शाकिर, बिलाल व सुलेमान आदि मौजूद रहे।
शाहपुर में भी विरोध प्रदर्शन
शाहपुर। कस्बे में जमीयत उलमा के नेतृत्व में नागरिक संशोधन बिल के विरोध में तहसीलदार बुढाना को ज्ञापन सौंपा गया। कस्बे के जामिया गुलजार ए मोहम्मदी मदरसे में नागरिक संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन किया गया। मौलाना इकबाल कासमी ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल अनुच्छेद 14 का उलंघन है। तहसीलदार जयवेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जमीयत उलेमा के प्रदेश महासचिव हाजी शाहिद त्यागी, आलिम अंसारी, पूर्व चेयरमैन जफर कुरैशी, इलियास कुरैशी, हाजी मुर्सलीन राइन, शमीम अंसारी, इमरान अंसारी, तौहीद त्यागी, मुफ़्ती आदिल कासमी, मौलाना वकील अहमद, जावेद त्यागी, वसीम अहमद, हाजी नफासत खान, हाजी इनाम आदि मौजूद रहे। तावली के मदरसे में भी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।