फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to SIR, will not even allow BLO to enter the colony

Muzaffarnagar News: एसआईआर का विरोध, बीएलओ को भी नहीं आने देंगे कॉलोनी में

Sat, 08 Nov 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Opposition to SIR, will not even allow BLO to enter the colony
खतौली। आवास विकास कॉलोनी के लोग मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। नागरिकों ने तहसील पहुंचकर डीएम उमेश मिश्रा के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि जब उनको कोई सुविधा नहीं मिल रही है तो वह एसआईआर का विरोध करेंगे। बीएलओ को कॉलोनी में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी पहले खतौली ग्रामीण भूड़ ग्राम पंचायत में शामिल थी। नगर पालिका की सीमा विस्तार के बाद कॉलोनी को नगरीय क्षेत्र में शामिल किया गया था। इसके बाद से कॉलोनी के लोगों को न तो ग्राम पंचायत तथा न ही नगर पालिका की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कॉलोनी में पहुंचे आवास विकास परिषद के जेई सुनील कुमार का घेराव किया था, जिसमें नागरिकों ने जेई को कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलोनीवासी तहसील पहुंचे तथा एसडीएम निकिता शर्मा को डीएम के नाम प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया गया कि तीन वर्ष से कॉलोनी में कोई कार्य नहीं हुआ है। कॉलोनी को नगर पालिका के हैंडओवर भी नहीं किया गया है। नागरिकों ने चेतावनी दी कि जब तक नगर पालिका कॉलोनी को अपने पास हस्तानांतरित नहीं करेगी तब तक शासन द्वारा कराए जाने वाला एसआईआर का कॉलोनी में विरोध रहेगा। एसडीएम निकिता शर्मा ने संबंधित अधिकारियों से बात कर अधिकारियों और कॉलोनी के लोगों के बीच वार्ता कराने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देने वालों में सुदीश पुंडीर, नकुल दत्त शर्मा, ठाकुर सुखवीर सिंह, राजू सोम, विनोद, मुकुल, भीम सिंह, संजय चौहान, राहुल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed