{"_id":"5cc9ea0ebdec220779073d09","slug":"opposition-to-register-case-against-farmers-of-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के किसानों पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में आई भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के किसानों पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में आई भाकियू
Thu, 02 May 2019 12:18 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Thu, 02 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
बहुराष्ट्रीय कंपनी के चिप्स की होली जलाते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन ने अमेरिका के बहुराष्ट्रीय कंपनी के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। किसानों ने कहा कि पेटेंट कराने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किसी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गुजरात के किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार को सड़क पर शीतल पेय पदार्थ बिखेरकर और चिप्स के पैकेटों की होली जलाई।
बुधवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंच कर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में राकेश टिकैत ने कहा कि अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको ने एक खास किस्म का आलू उगाने पर गुजरात के किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। कहा कि जब तक किसानों से मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, जिले में पेप्सिको के उत्पाद नहीं बेचने दिए जाएंगे।
भाकियू नेताओं ने शीतल पेय पदार्थ सड़क पर बिखेरकर तथा चिप्स के पैकेटों में आग लगाकर विरोध जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि बृहस्पतिवार को शहर में लगे एक कंपनी के शीतल पेय पदार्थ और और चिप्स के होर्डिंग्स उतारे जाएंगे। यदि इस कंपनी के उत्पादों से लदी कोई गाड़ी शहर में दिखाई दी जो उसे कब्जे में कर लिया जाएगा। साथ ही कंपनी के गोदामों पर भी तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
धरने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार और एसपी यातायात बीबी चौरसिया को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया गया। मौके पर अमरजीत सिंह, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, सनी राठी, विकास शर्मा, योगेश शर्मा, मांगेराम, मनोज सहरावत, अंकित चौधरी, बिजेंद्र बालियान, शाहिद आलम, युवा मंडल महासचिव नवीन राठी प्रधान, पीयूष पंवार, आदेश, कपिल सोम, विपिन आदि शामिल रहे। संचालन परवेंद्र ढाका ने किया।