{"_id":"63ecce9bb02d78e5f2095c60","slug":"opposition-to-install-mobile-tower-in-the-village-muzaffarnagar-news-c-14-1-119293-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: गांव में मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: गांव में मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध
विज्ञापन
मनव्वरपुर कलां गांव के लोगों ने डीएम से मुलाकात, प्रधान पर लगाए आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना इलाके के गांव मनव्वरपुर कलां के ग्रामीणों ने 5जी सुविधा का मोबाइल टावर लगने का विरोध किया। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी से मुलाकात की। मांगपत्र देते हुए ग्राम प्रधान पर भी मनमानी का आरोप लगाया।
गांव निवासी राहुल, हीरा, चिंटू, सुनील, रोहित आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान प्रमोद सैनी हरिजन बस्ती के पास आबादी वाले क्षेत्र में एक दूरसंचार कंपनी 5जी मोबाइल टावर लगवा रहा है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे है। टावर लगने से रेडिएशन का खतरा बन जाएगा। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। उन्होंने मांग की है कि टावर का निर्माण जल्द से जल्द रोका जाए। इस मौके पर महिला नरेशो, गजना, मनीषा, सोनिया, राकेश, नीरज और बबली मौजूद रहीं। उधर, ग्राम प्रधान ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।