{"_id":"65b966029e2cc26195028b74","slug":"opposition-people-are-irresponsible-brij-bhushan-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-116004-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर - विपक्ष के लोग गैर जिम्मेदार : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर - विपक्ष के लोग गैर जिम्मेदार : बृजभूषण
Wed, 31 Jan 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण का स्वागत करते दीपक सोम
- भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ने गठबंधन के दलों पर साधा निशाना
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं केसरगंज सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश में विपक्ष गैर जिम्मेदार है। पहले ही कहा था कि विपक्ष गठबंधन का संयोजक भी घोषित नहीं कर सकता।
शहर में भाजपा नेता नंद किशोर पुंडीर के आवास पर पहुंचे शरण सिंह ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए पृष्ठभूमि संघ ने तैयार की। अनुसूचित जाति के लोगों से लेकर सवर्ण समाज के लोगों को जोड़ा, जिसकी बदौलत ही यह काम संभव हो पाया। गठबंधन हम बहुत देख चुके हैं। साल 1977 में जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में गठबंधन हुआ, लेकिन दो चुनाव देश को देखने पड़े थे।
इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के समय दो चुनाव हुए थे, देश को सोना गिरवी रखना पड़ा था, लेकिन 2014 के बाद हालात बदल गए हैं। दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में देश शामिल है। विपक्ष के लोग गैर जिम्मेदार हैं। इससे पहले किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित होटल के सामने उनका स्वागत किया।