फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition on CAA is misguided: Umesh

सीएए पर विपक्षी कर रहे गुमराह : उमेश

Tue, 07 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Opposition on CAA is misguided: Umesh
सीएए पर विपक्षी कर रहे गुमराह : उमेश
विज्ञापन

बुढ़ाना। कुरालसी गांव में पहुंचे विधायक उमेश मलिक ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह अधिनियम किसी की नागरिकता छिनने के लिए नहीं बनाया गया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को क्षेत्र के गांव कुरालसी पहुंचे। ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, जिलाध्यक्ष ने गांव वालों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि इस अधिनियम के बारे में सभी विपक्षी दल जनता के बीच जाकर भ्रम फैला रहे है। देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष वियज शुक्ला ने कहा कि उनकी सरकार देश को जोड़ने का काम करती है, तोड़ने का नहीं। जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह ने भी नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विधायक ने अपनी निधि से कुरालसी गांव में नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण किया। गांव कुरालसी से फतेहपुर खेड़ी, सराय तक सीसी रोड़ का नवनिर्माण करवाने हेतु शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed