फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opportunity for talented youth to become subject experts under Abhyudaya Scheme

Muzaffarnagar News: प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अभ्युदय योजना में विषय विशेषज्ञ बनने का मौका

Thu, 20 Aug 2026 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for talented youth to become subject experts under Abhyudaya Scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में दक्ष और विषय पर मजबूत पकड़ रखने वाले प्रतिभाशाली युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अवसर लेकर आई है। सत्र 2026-27 में योजना के तहत सिविल सेवा, जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए अनुभवी विषय विशेषज्ञों से आवेदन मांगे गए हैं। सरकारी के साथ गैर सरकारी क्षेत्र के योग्य विशेषज्ञ भी आवेदन कर सकते हैं।



सिविल सेवा की कोचिंग के लिए इतिहास, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंध, भारतीय राजव्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा विषयों के विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय और राजकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षक, आईएएस मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी, पीसीएस साक्षात्कार देने वाले अथवा दो बार पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को पात्रता दी गई है।
विज्ञापन

नीट और जेईई की तैयारी कराने के लिए भौतिक विज्ञान और गणित विषय में एमएससी या एमटेक की डिग्री रखने वाले विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। चयन साक्षात्कार और ट्रायल लेक्चर के बाद जिला स्तरीय विषय विशेषज्ञ चयन समिति की संस्तुति के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पांच सितंबर तक आवेदन करना होगा। चयनित विशेषज्ञों को निर्धारित 90 मिनट के व्याख्यान के आधार पर शासनादेश के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed