{"_id":"603d375f8ebc3ee951157f61","slug":"operator-molested-a-female-passenger-in-a-moving-bus-muzaffarnagar-news-mrt527865194","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में परिचालक ने की महिला यात्री से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में परिचालक ने की महिला यात्री से छेड़छाड़
विज्ञापन
चलती बस में परिचालक ने महिला यात्री से छेड़छाड़ की
तितावी (मुजफ्फरनगर)। शामली से मुजफ्फरनगर जा रही प्राइवेट रूट की बस में सोमवार दोपहर परिचालक ने टिकट काटने के बहाने महिला यात्री से छेड़छाड़ की। महिला ने सहयात्री बुजुर्ग को इसकी जानकारी दी, जिससे गुस्साए मुसाफिरों ने बघरा स्टैंड पर बस को रुकवाकर आरोपी परिचालक को नीचे उतारकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में माफी मांगने पर आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
शामली-मुजफ्फरनगर रूट की प्राइवेट बस सोमवार को शामली से मुजफ्फरनगर लौट रही थी। बस में एक महिला भी मुजफ्फरनगर आने के लिए सवार हुई थी, जो परिचालक के बराबर वाली सीट पर बैठी थी। महिला का आरोप है कि बस शामली से निकलते ही परिचालक ने टिकट काटने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ व आपत्तिजनक हरकतें करनी शुरू कर दी। परिचालक की हरकतें हद से बढ़ने पर महिला ने अपने पास में बैठे बुजुर्ग को इसकी जानकारी दी, जिस पर बुजुर्ग ने अन्य यात्रियों को उसकी हरकतों के बारे में बताया। जब यह बस बघरा बस स्टेंड पर पहुंची, घटना से गुस्साए मुसाफिरों ने परिचालक को बस से नीचे उतार लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला के साथ ही अन्य यात्रियों से भी अपनी हरकतों की लिए माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगी। इस पर आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।