{"_id":"668f0526fc0e65789f033804","slug":"open-wires-of-kanwar-marg-replaced-electricity-cut-off-throughout-the-day-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-125866-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग के खुले तार बदले, पूरे दिन बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग के खुले तार बदले, पूरे दिन बिजली गुल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के भगत सिंह रोड से लेकर शामली रोड तक के बिजली के खुले तार बदलकर उनकी जगह रबड़ वाला केबल डाला गया। इस कारण पूरे दिन इलाके की बिजली गुल रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला प्रशासन इस समय कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी में जुटा है। बिजली के खुले तारों को लेकर प्रति वर्ष कोई न कोई हादसा कांवड़ यात्रा के दौरान होता रहता है। इस बार शहर के अंदर के कांवड़ मार्ग के सभी खुले तार बदले जा रहे हैं, जिससे हादसों को रोका जा सके। बुधवार को भगत सिंह रोड से लेकर हनुमान चौक, शामली रोड तक के सभी खुले तार बदले गए। दिन में 11 बजे से तीन बजे तक की सूचना विद्युत विभाग ने जारी की थी, लेकिन बिजली पांच बजे के बाद ही सुचारू हो पाई। इसके चलते शहर के एक बड़े हिस्से में आपूर्ति बाधित रही।
रामपुर में छापा, बिजली चोरी पकडी
मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने शहर से सटे गांव रामपुर में दिनेश कुमार के घर पर छापा मारा। इस दौरान घर में चोरी की बिजली प्रयोग की जा रही थी। प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार आजाद ने बताया कि बिजली चोरी कर कुट्टी की मशीन, समर्सिबल, एसी, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी, इन्वर्टर चलाया जा रहा था। संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करया गया है।