फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Open main hall of the drain invites accidents

नाले के खुला मेन हॉल दे रहे हादसों को न्योता

Thu, 18 Mar 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Open main hall of the drain invites accidents
देवबंद (सहारनपुर)। इंडस्ट्रियल इस्टेट से शिक्षक नगर समेत कई कॉलोनियों को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित नाले के खुले मेन हॉल दुघर्टनाओं का सबब बन रहे हैं। क्षेत्रवासियों की बार-बार शिकायत करने के बाद भी पालिका प्रशासन उदासीन बना है।
विज्ञापन

आईआईए के पूर्व चेयरमैन विजेश कंसल, सुधीर गर्ग बबली, अय्यूब बेग, दीपकराज सिंघल ने बताया कि लंबे समय से नाले के मेन हॉल का ढक्कन नहीं है। आलम यह है कि इंडस्ट्रियल स्टेट मोड़ पर खुले मेन हॉल के कारण वाहन चालकों का उक्त मार्ग से गुजरना दुश्वार हो चला है। रात्रि में तो अक्सर अंधेरा होने के कारण राहगीर व वाहन चालक मेन हॉल में गिरकर चोटिल होते रहते हैं। क्षेत्र के लोग कई बार पालिका प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का आज तक भी निस्तारण नहीं हो सका। लोगों ने कहा यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पालिका अधिकारियों का घेराव होगा। वहीं, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कहा समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed