फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   OPD of government hospital closed

सरकारी अस्पताल की ओपीडी बंद,

Thu, 06 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
OPD of government hospital closed
सरकारी अस्पताल की ओपीडी बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। सरकारी अस्पताल की ओपीडी फिलहाल बंद है। जिस कारण प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिकों पर मरीजों की भरमार है। जिनमें बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। सरकारी ओपीडी बंद होने से मरीजों को दवाओं के साथ साथ चिकित्सकों को परामर्श शुल्क भी देना पड़ रहा है।
कोरोना महामारी काल में लोगों में बुखार, नजला, जुकाम, खांसी की बीमारी फैल गई है। शहर हो, कस्बा हो या ग्रामीण क्षेत्र हो। अगर आंकलन किया जाए तो, इस तरह के मरीज हर घर में हैं। सरकारी ओपीडी में मरीजों की बीमारियों का उपचार मात्र दो रुपये की पर्ची में और निशुल्क दवाइयों में हो जाता था। अब सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद कर दी गई है, जिससे मरीज अपना इलाज प्राइवेट चिकित्सकों के यहां कराने को मजबूर हैं। मरीजों की भीड़ प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिकों के बाहर सड़क तक लगी रहती है। घंटों बाद मरीजों का नंबर आ रहा है। हालांकि प्राइवेट चिकित्सक भी कोरोना काल में अपनी जान की बाजी लगाकर अपना फर्ज निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा एवं क्षेत्र के रहने वाले कैलाश, सतीश, चंदरसिंह, रामपाल, शेरसिंह, पंकज, महिपाल आदि का कहना है कि सरकारी अस्पताल की ओपीडी बंद होने से प्राइवेट चिकित्सक अपना फर्ज निभा रहे हैं। देर रात्रि तक क्लीनिक खुले रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed