{"_id":"629b9e638adc94418b0141c9","slug":"only-one-out-of-63-complaints-resolved-devband-news-mrt5915514167","type":"story","status":"publish","title_hn":"63 शिकायतों में से महज एक का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
63 शिकायतों में से महज एक का निस्तारण
विज्ञापन
देवबंद में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते अधिकारी
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापरक और पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
खंड विकास कार्यालय सभागार में एडीएम (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, ब्लॉक, नगरपालिका, बैंक और बिजली आदि विभागों की 63 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से सिर्फ एक शिकायत का ही अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष अधिकारियों को मौके पर जाकर निस्तारित करने को निर्देशित किया गया। तहसील दिवस में एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा, बीडीओ देवबंद आजम अली, बीडीओ नागल अंबरीश कुमार, एक्सईएन विद्युत सुधाकर के अलावा नागल व देवबंद की सीडीपीओ समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
आंबेडकर शताब्दी द्वार का निर्माण कराने को एडीएम से मिला मंच
देवबंद। संपूर्ण समाधान दिवस में आंबेडकर जागरुकता मंच के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से वर्ष 2015 में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नगर पालिका द्वारा तोड़े गए बाबा साहब डॉ. आंबेडकर शताब्दी द्वार को सात वर्षों में भी न बनाए जाने पर विरोध जताया।
विज्ञापन
मंच के संयोजक रामकरण बौद्ध ने मेला ग्राउंड में वर्ष 1991 में पालिका परिषद ने अपने खर्चे पर उक्त गेट का निर्माण कराया था, लेकिन अब तोड़े गए द्वार का पुन: निर्माण नहीं करा रही है। संगठन ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह के भीतर गेट का निर्माण आरंभ नहीं कराया गया तो संगठन आंदोलन को मजबूर होगा। शिकायत दर्ज कराने वालों में देशराज कर्णवाल, ओमवीर सिंह, राजकुमार जाटव, शौर्य आंबेडकर, रजनीश गौतम, शिवकुमार, रामदास बौद्ध व रविकांत आदि रहे।