{"_id":"60076417be125f18dfbb76d99d212ca8","slug":"online-also-will-be-new-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन भी बनेंगे नए वोटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन भी बनेंगे नए वोटर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह ने श्रीराम कॉलेज में हुए कार्यक्रम में बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की अर्हता के अनुसार दो नवंबर से पूरे जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ हो चुका है, यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया आठ और 22 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बूथ लेबल ऑफिसर अपने से संबंधित मतदेय स्थल पर सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक उपस्थित रहेंगे। जो 18 वर्ष की पूर्ण कर चुका है तथा उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उससे फार्म-6 भरवाया जाएगा। मतदाता सूची से नाम अपमार्जित कराने के लिए फार्म-7, मतदाता सूची की प्रविष्टि शुद्धि हेतु फार्म-8 तथा एक ही निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान परिवर्तन पर फार्म-8क में आवेदन करें।
उन्होंने कहा जो विद्यार्थी एक जनवरी 2016 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे वे वोट बनवाए। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 'ऑनलाइन' की सुविधा भी उपलब्ध कराई जिनका मतदाता रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ, वे ऑनलाइन भी फार्म भर सकते हैं। एसडीएम उज्ज्वल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, प्रेरणा मित्तल आदि थे।