{"_id":"6b049936787ecf8c83057575","slug":"cm-yogi-may-come-to-muzaffarnagar-on-november-30-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1008-185892-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 30 नवंबर को मुजफ्फरनगर आ सकते हैं सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 30 नवंबर को मुजफ्फरनगर आ सकते हैं सीएम योगी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मुजफ्फरनगर आ सकते हैं। बरला इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा की तैयारी शुरू हो गई है। पुरकाजी और चरथावल विधानसभा के विकास के कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि दोनों विधानसभा के कार्यक्रम की तैयारी है, अभी अंतिम कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
सोमवार को डीएम सुनील कुमार और एसएसपी सूरज कुमार राय ने बरला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। संभावित कार्यक्रम के लिए मैदान का चयन किया गया है। प्रस्तावित स्थल पर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल की भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध स्थान का आकलन किया। आवागमन के रास्तों और सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर भी ध्यान दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि विकास कार्यों का शिलान्यास किए जाने की तैयारी है।