{"_id":"5dc30ade8ebc3e5b213bba0e","slug":"onion-shot-up-in-the-sky-muzaffarnagar-news-mrt452275615","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान चढ़ी प्याज ने निकाले आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान चढ़ी प्याज ने निकाले आंसू
विज्ञापन
सब्जी मंडी में रखा प्याज।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बढ़ती प्याज की कीमतों ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया है। घरों में रसोई का बजट बिगड़ गया है। बीते दो-तीन दिनों में ही प्याज का मूल्य 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया है। सब्जी मंडी में प्याज 70 से 75 रुपये किलो बिक रही है, जबकि गली-मोहल्ले में सब्जियों की दुकानों पर 80 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। प्याज के दाम बढ़ने से लोगों में असंतोष भी उत्पन्न हो गया है।
कुछ दिन पूर्व तक प्याज के दाम 50 रुपये प्रति किलो तक थे, जबकि बारीक प्याज 40 रुपये किलो भी बिक रही थी। बीते दो-तीन दिन में ही प्याज के दाम आसमान चढ़ गए। रुड़की रोड स्थित सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता सुभाष ने बताया कि प्याज के दाम 70 से 75 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि नई प्याज बाजार में आ रही है, लेकिन आवक कम है। साथ ही दो दिन बाद शुरू हो रही शादी विवाह के कारण भी प्याज के दाम बढ़े है। कम उपलब्धता तथा खपत अधिक होने के कारण दाम चढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी दाम कम हो जाएंगे। उन्होंने बड़े व्यापारियों द्वारा प्याज का स्टॉक किए जाने की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
सलाद से दूर हुई प्याज
मुजफ्फरनगर। दाम बढ़ने से होटलों एवं ढाबों पर सलाद में दी जाने वाली प्याज नदारद हो गई है। प्याज का स्थान अब मूली ने ले लिया है। मूली दस रुपये किलो बिक रही है। इसके चलते होटल एवं ढाबा संचालकों ने सलाद में मूली देना शुरू कर दिया है। ढाबा संचालक अनिकेत ने बताया कि 75 रुपये प्रति किलो की प्याज सलाद में देना उनके बस से बाहर है।
बोली महिलाएं...
फोटो
- प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। बुधवार को दाम सुनकर प्याज खरीदने की हिम्मत नहीं हुई। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
- बीना राठी, जाट कॉलोनी।
------
फोटो
- जमाखोरी के चलते प्याज के दाम बढ़ते हैं। बड़े कारोबारी प्याज का स्टॉक कर लेते हैं, जिससे बाजार में प्याज की कमी आ जाती है। इन पर कार्रवाई हो।
- सुमन दूबे, केशवपुरी।
--------
फोटो
- किसानों को तो प्याज के पूरे दाम नहीं मिलते, लेकिन बिचौलिए स्टॉक कर मोटा मुनाफा कमाते हैं। सरकार सीधे किसानों से प्याज खरीदकर सस्ते दाम पर उपलब्ध कराए।
- पुष्पा सिंघल, नई मंडी।
--------
फोटो
- प्याज के दाम लंबे समय से बढ़ रहे हैं। सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही। अब शादी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में फिर से दाम बढ़ गए हैं। दामों पर नियंत्रण लगाया जाना चाहिए।
- स्नेहलता अग्रवाल, नई मंडी।