फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One who does yoga, will remain healthy

Muzaffarnagar News: जो करेगा योग, वही रहेगा निरोग

Wed, 21 Jun 2023 05:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
One who does yoga, will remain healthy
- शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं के लिए शिविर आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में शिविर आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने योग किए। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

एमजी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग के साथ शिक्षक-शिक्षकाओं ने योग एवं प्राणायाम को जीवन की नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का प्रण लिया।

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में स्विमिंग क्लासेज के दौरान जल में विभिन्न प्रकार के योग आसन प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या भारती तिवारी मौजूद रहीं। नेशनल मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य नजमा जिलानी ने योग का महत्व बताया।
विज्ञापन


पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में योग अध्यापक प्रवीण जयसवाल के निर्देशन में योगासन और प्राणायाम किया। प्रधानाचार्या मानसी सिंघल, प्रबंधक अशोक सिंघल, वैष्णवी चौधरी और नेहा कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, डॉ. सुनीता बालियान मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर सहदेव सिंह आर्य, प्रधानाचार्या सोनिका आर्य, संस्थापक डॉ. सत्यवीर आर्य, सुघोष आर्य एडवोकेट, संदीप शर्मा, अमरपाल और सुनील तायल मौजूद रहे।

लक्ष्य एजुकेशनल एंड स्पोर्ट्स स्कूल में प्रधानाचार्या नीरज बालियान ने योग किया। उन्होंने कहा कि योग करके आप खुद को स्वस्थ रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed