फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One person died in the accident, Bhakiyu leader and woman injured

Muzaffarnagar News: हादसे में एक की मौत, भाकियू नेता व महिला घायल

Sat, 01 Nov 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
One person died in the accident, Bhakiyu leader and woman injured
पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना के घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक : संवाद - फोटो : udhampur news
बुढ़ाना मोड़। देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने पानीपत खटीमा हाईवे पर गांव पीनना में भाकियू नेता की कार में टक्कर मारी। इसके बाद एक बिजली के खंभे को तोड़ कर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। हादसे में भाकियू नेता राजू पीनना व एक महिला घायल हुई है। वहीं एक राहगीर की भी मौत हुई है।
विज्ञापन

एक 14 टायरा ट्रक रात में मुजफ्फरनगर से शामली की तरफ जा रहा था। पीनना में चौराहे पर भाकियू नेता राजू पीनना की कार में टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। उनकी कार पलटे खाकर पास में ही एक धर्मकांटे की दीवार से टकराई, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इसी अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे में टक्कर मारी और बाद में अशोक के घर से जा टकराया। अशोक के घर में निचले हिस्से में बनी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। मकान का छज्जा भी टूट गया। ऊपर खड़ी मकान मालिक की पत्नी सुमन नीचे गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक के आगे एक व्यक्ति लटका हुआ था। जो बचाने के लिए चिल्ला रहा था। उसकी अशोक के मकान के घर के मलबे में दबकर मौत हो गई। उसे मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे से बाहर निकाला।
घायल महिला व भाकियू नेता राजू को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को चालक व परिचालक सहित पकड़ा है। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए ट्रक को मौके से हटाने के लिए पुलिस को मना किया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उसे ट्रक चालक ने पहले ही कहीं टक्कर मारी और इस दौरान राहगीर ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया। यहां आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed