फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One more accused of double murder

दोहरे हत्याकांड का एक ओर आरोपी धरा

Sun, 06 Dec 2020 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
One more accused of double murder
दोहरे हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला शांतिनगर में 30 जून को फाइनेंसर अमित और उसके दोस्त अनुज की हत्या में शामिल रहे एक अन्य आरोपी नितिन को भी पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

शामली जनपद के गांव सिंभालका निवासी फाइनेंसर अमित अपने दोस्त बुलंदशहर निवासी अनुज उर्फ अन्नू के साथ उसके शांतिनगर स्थित मकान पर रहता था। 30 जून को दोनों दोस्तों की हत्या कर दी गई थी। इनमें से अमित का शव बंद मकान से और अनुज का शव छपार क्षेत्र से बरामद किया गया था। पुलिस जांच में अनुज के तहेरे भाई नरेंद्र द्वारा संपत्ति विवाद में दोनों की हत्या कराए जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने गांव बडे़ढ़ी निवासी सागर, बचनसिंह कॉलोनी निवासी मोहित उर्फ मामा और अंकित विहार निवासी गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, एक आरोपी हिटलर को एसटीएफ व नई मंडी थाना पुलिस ने शनिवार को पचेंडा रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि हिटलर से पूछताछ में हत्याकांड में शामिल रहे उसके साथी बुलंदशहर के इंदिरापुरी निवासी नितिन के बारे में जानकारी मिली। इस पर टीम का गठन करते हुए हत्यारोपी नितिन को भी बुलंदशहर में दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed