फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One million smuggled liquor recovered in Muzaffarnagar

तस्करी की दस लाख कीमत की शराब बरामद

Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
One million smuggled liquor recovered in Muzaffarnagar
फुगाना पुलिस ने आरोपियों से बरामद की शराब। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई के तहत पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बरामद इनोवा व कैंटर से 175 पेटी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

फुगाना थाना पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह सूचना के आधार पर इनोवा व फलों से लदे कैंटर को रोका। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि कैंटर में लदे फलों को हटाकर जांच की गई तो उसमें शराब की पेटियां लदी मिलीं। इस पर कैंटर व इनोवा सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में पंजाब प्रांत के जनपद पटियाला के शंभू थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी निशान सिंह, गनोर थाना क्षेत्र के गांव रुड़की निवासी सतविंदर व सुखजिंदर और गांव चमारू निवासी जसवंत सिंह व गुरुसेवक सिंह शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 175 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपये है। सीओ ने बताया कि आरोपी हरियाणा से शराब तस्करी कर लाने के बाद पश्चिमी यूपी के जनपदों में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed