फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One killed, six injured in accidents

हादसों में एक की मौत, छह घायल

Tue, 06 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
One killed, six injured in accidents
मुजफ्फरनगर। जनपद में हुए अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोपा कस्बा निवासी पारूल (25) सोमवार देर शाम बाइक पर गंगनहर पटरी मार्ग से होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को मोर्चरी भेज दिया गया।
छपार थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर सोमवार तड़के हरिद्वार की ओर से आ रही टूरिस्ट मिनी बस अनियंत्रित होकर सामने से आती कार से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार हरियाणा के गुरुग्राम निवासी शोएब और निशांत के साथ ही मोहित भी घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी मिनी बस चालक विकास निवासी डालूवाला सिड़कुल हरिद्वार को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

चरथावल में ब्लॉक के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देर शाम हुए हादसे में एक बाइक पर सवार गांव अमीगढ़ निवासी संदीप और दूसरी बाइक पर सवार कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान गरबी निवासी सूफियान व मोईन घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों पर लगाया परेशान करने का आरोप
भौराकलां। ग्रामीणों ने गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कार्यरत कर्मचारियों पर अकारण परेशान करने और कड़ी धूप में खड़ा किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार अवकाश के बाद सोमवार को लेनदेन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण बैंक शाखा पर पहुंचे। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने कोविड-19 व कनेक्टिविटी ना होने का हवाला देते हुए सभी ग्रामीणों को बैंक से बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया। इसके चलते ग्रामीणों के नकदी लेनदेन, ड्राफ्ट, चेक व पासबुक संबंधी किसी तरह के कार्य नहीं हो सके। शाखा प्रबंधक जोगेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक शाखा में नगदी कार्य के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू की गई है। जिसके चलते ग्रामीणों को धूप में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed