{"_id":"60cce9a18ebc3e2c5f7cac57","slug":"one-crore-property-of-drug-mafia-seized-muzaffarnagar-news-mrt5433886198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: नशा माफिया की एक करोड़ की संपत्ति सीज, पढ़िए पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई: नशा माफिया की एक करोड़ की संपत्ति सीज, पढ़िए पूरा अपडेट
Sat, 19 Jun 2021 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:41 PM IST
सार
यहां पुलिस ने नशा माफिया की एक करोड़ की संपत्ति सीज की है। डीएम की अनुमति के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला हंडिया निवासी कुख्यात नशा माफिया शादाब उर्फ भीम की एक करोड़ की संपत्ति पुलिस-प्रशासन ने सीज कर दी। उसने यह संपत्ति नशे का कारोबार कर कमाई थी। इसमें शहर के एक मार्केट में तीन दुकानें व एक मकान शामिल हैं, जो आरोपी ने अपनी मां-पत्नी व भाई-बहन के नाम पर खरीदा हुआ था।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला हंडिया निवासी शादाब उर्फ भीम कुख्यात नशा माफिया है, जिसके शहर भर में नशे की खरीद-फरोख्त के अड्डे हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइंस और शहर कोतवाली में एनडीपीएस, गुंडा एक्ट व हत्या के प्रयास समेत एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुछ समय पूर्व थाना सिविल लाइंस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शादाब उर्फ भीम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध धंधे से अर्जित संपत्ति को चिह्नित किया गया। इनमें नूर मार्केट स्थित तीन दुकानें व एक मकान शामिल हैं। यह संपत्ति उसने अपनी मां संजीदा बेग, पत्नी सोनी बेग, भाई असलम व बहन मिस्बाह बेग के नाम पर खरीदी थी।
विज्ञापन
इसके बाद उक्त संपत्ति सीज करने की संस्तुति डीएम सेल्वा कुमारी जे से की गई थी। डीएम की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को सीओ सिटी कुलदीप कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अनाउंसमेंट कराकर आरोपी की उक्त संपत्ति सीज कर दी गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की सीज की गई संपत्तियों की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।