फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One and a half lakh rupees were stolen from the girl on the pretext of a job

नौकरी का झांसा देकर युवती से डेढ़ लाख रुपये हड़पे

Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees were stolen from the girl on the pretext of a job
मुजफ्फरनगर। बसंत विहार निवासी युवती ने सहारनपुर जनपद के युवक पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये हड़पने और अब रुपयों का तकादा करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बसंत विहार निवासी रेणुका रमन ने पुलिस ऑफिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी सहेली मुरादाबाद के एक अस्पताल में काम करती है। वहीं पर सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव नावादा भाजडू निवासी युवक भी जॉब करता है। पीड़िता के अनुसार, उक्त युवक ने उसकी भी अस्पताल में नौकरी लगवाने का आश्वासन देते हुए डेढ़ लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपी पर विश्वास कर पीड़िता ने अपने पिता के बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये गत 19 अगस्त 2020 को आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर करा दिए। आरोप है कि इसके बाद से अब तक आरोपी लगातार उसे नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन नौकरी न लगने पर जब उसने अपने रुपये लौटाने के लिए कहा तो अब वह धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर अपने रुपये दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed