{"_id":"69af181e7975da6e88066067","slug":"one-and-a-half-lakh-consumers-face-power-cuts-negative-balance-of-rs-45-crore-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-166701-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डेढ़ लाख उपभोक्ताओं पर लटकी बिजली कटने की तलवार, 45 करोड़ हुआ नेगेटिव बैलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डेढ़ लाख उपभोक्ताओं पर लटकी बिजली कटने की तलवार, 45 करोड़ हुआ नेगेटिव बैलेंस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नेगेटिव बैलेंस के बावजूद रिचार्ज नहीं कराने वाले मुजफ्फरनगर और शामली के लगभग डेढ़ लाख स्मार्ट मीटर प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं पर कनेक्शन कटने की तलवार लटक गई है। ऐसे उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम का 45 करोड़ से अधिक रुपया बकाया है।
ऊर्जा निगम नेगेटिव बैलेंस वाले घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा है। मुजफ्फरनगर और शामली में पांच लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। जिनमें से 148012 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। ऊर्जा निगम की ओर से 90 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर प्रीपेड उपभोक्ताओं की नौ करोड़ से अधिक की सिक्योरिटी विद्युत बिल में समायोजित की जा चुकी है। इसके बावजूद नेगेटिव बेलेंस का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
ऊर्जा निगम के मुताबिक मुजफ्फरनगर और शामली के 131657 घरेलू उपभोक्ताओं पर 32.71 करोड़, 13858 व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर 4.8 करोड़, 2331 अस्पताल और शैक्षिक संस्थाओं पर 7.11 करोड़ रुपये नेगेटिव बैलेंस हैं।
विज्ञापन
होली से पहले ऊर्जा निगम ने नेगेटिव बैलेंस वाले अलग-अलग वर्ग के कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली थी। कुछ कनेक्शन काटे गए लेकिन हंगामा होने पर होली के बाद ही प्रक्रिया अपनाने पर सहमति बनी।
मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि होली के दौरान काफी रियायत बरती गई। यदि उपभोक्ता प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं कराते तो उनके कनेक्शन कभी भी कट सकते हैं।