फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One and a half lakh Ayushman cards made in the district in one month

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एक महीने में बने डेढ़ लाख आयुष्मान कार्ड

Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh Ayushman cards made in the district in one month
- इससे पहले पांच साल तक तीन लाख से भी कम आयुष्मान कार्ड बन सके थे
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। पिछले एक माह में जिले में डेढ़ लाख से भी अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शासन के नए आदेश के बाद अधिकांश लोगों ने अपने घरों पर ही फोन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बना लिए हैं। जबकि इससे पहले पांच साल तक तीन लाख से भी कम आयुष्मान कार्ड बन सके थे।

शासन की ओर से 16 सितंबर को जारी किए गए नए आदेश (राशन कार्ड में छह या उससे अधिक संख्या वाले सदस्य) के बाद एक माह के भीतर जिले में एक लाख 68 हजार लोगों ने अपने आयुष्मान कार्ड बनवा लिए। इनमें अधिकांश लोगों ने अपने फोन से ही वेबसाइट पर जाकर खुद आयुष्मान कार्ड बनाया। 2018 से सितंबर 2023 यानी आदेश आने से पहले तक केवल दो लाख 94 हजार 789 लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। नए आदेश से पहले केवल उन्हीं लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे थे, जिनका नाम सूची में होता था। जिले में 2018 से अब तक 37 हजार 406 कार्ड धारक ने आयुष्मान कार्ड का लाभ ले चुके हैं। जिले में पहले 21 और अब 29 अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से उपचार कराया जा सकता है।
विज्ञापन




भर्ती होने पर मिलता है आयुष्मान कार्ड का लाभ

आयुष्मान कार्ड को लेकर कुछ लोग असमंजस की स्थिति में रहते हैं। आयुष्मान कार्ड का लाभ केवल तभी दिया जाता है, जब मरीज को भर्ती कर लिया जाता है। इससे पहले अगर मरीज केवल परामर्श लेने के लिए जाता है तो उसका लाभ नहीं दिया जाएगा। भर्ती होने पर मरीज से ली गई फीस लौटा दी जाती है। उसका पूरी डिटेल वेबसाइट पर भी अपलोड की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन अस्पतालों में आयुष्मान की सुविधा

आयुष्मान योजना में जिले के 29 अस्पताल शामिल हैं। जिनमें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज मिल सकेगा। जिसमें शांति मदन हॉस्पिटल, निर्वाल हॉस्पिटल, गंगाराम हॉस्पिटल, वशिष्ठ हॉस्पिटल, इवान हॉस्पिटल, एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल, कुशवाहा आई हॉस्पिटल, लूथरा आई हॉस्पिटल, आई क्यु हॉस्पिटल, रामा देवी आई हॉस्पिटल, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, केयर पार्टनर हॉस्पिटल, भाद्वाज हॉस्पिटल, आरोग्य हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, एमजेआईएमएस हॉस्पिटल, राजवंशी हॉस्पिटल, अनुलोक हॉस्पिटल, अर्थव हॉस्पिटल, रवि नर्सिंग होम, निसार हॉस्पिटल, विजय श्री नर्सिंग होम, सदर मेडिकेयर, न्यूरोसिटी हॉस्पिटल, रामा कृष्णा हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, शर्मा मेडिकेयर, भगवंत हॉस्पिटल और विजन आई क्लीनिक योजना में आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed