{"_id":"67f7bbae1f25b80e8e0af107","slug":"one-accused-arrested-for-duping-rs-365-crore-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-143300-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 3.65 करोड़ रुपये ठगने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 3.65 करोड़ रुपये ठगने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-पीड़ित को फोरेक्स ट्रेडिंग, शेयर बाजार में मोटा मुनाफा होने का लालच दिया था
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीन करोड़ 65 लाख रुपये ठगने वाले अपराधी बुलंदशहर निवासी सरफराज को गिरफ्तार किया है। उसे उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। पीड़ित को फोरेक्स ट्रेडिंग, शेयर बाजार में मोटा मुनाफा होने का लालच दिया था।
सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि जिला परिषद मार्केट निवासी रचित जैन के साथ हजारी पट्टी, कस्बा स्याना बुलंद शहर निवासी मोहम्मद मैराज, उसके भाई सरफराज, चमन विहार काॅलोनी अपोजिट नई मंडी अलीगढ़-आगरा रोड जिला हाथरस निवासी अतुल कुमार राघव, उसकी पत्नी शालिनी, दशमेश पब्लिक स्कूल न्यू अशोक नगर वसुंधरा एनक्लेव, पूर्वी दिल्ली निवासी अशोक कुमार राघव व अन्य ने साइबर ठगी की थी।
आरोपियों ने पीड़ित को फोरेक्स ट्रेडिंग, शेयर बाजार, रियल स्टेट और कॉल माइनिंग में मोटा मुनाफे का लालच देकर तीन लाख 65 हजार रुपये ठगे थे। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एक आरोपी सरफराज को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।