{"_id":"695e4f34697fb0abdf0cf6d8","slug":"on-the-orders-of-the-court-a-case-of-attempt-to-rape-and-assault-has-been-registered-muzaffarnagar-news-c-26-1-sal1001-157071-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अदालत के आदेश पर दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अदालत के आदेश पर दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अदालत के माध्यम से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक दिसंबर दोपहर 12 बजे मन्ना माजरा निवासी जावेद व अनवर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे गलत नियत से दबोच लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
उसकी भतीजी उसे बचाने आयी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना की जानकारी पाकर उसके परिवार के लोग खेतों से घर आए। उसने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान जावेद, अनवर, आलिम, फरमान, जुनैद, शोएब, सादाब, खतीजा, आरिस व जाबिर लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की तथा उसके पति के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे उसका पति बाल-बाल बच गया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी। संवाद
युवती को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप
कैराना। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन जनवरी सुबह सीएचसी के पास जा रही थी। इसी दौरान गांव भूरा निवासी समर उसकी भतीजी को बहला फुसला कर ले गया। शुरू में समर के परिवार के लोग उसकी भतीजी को वापस देने का आश्वासन देते रहे। बाद में उसकी भतीजी का कोई पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद