फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On the death anniversary of the father, the chief of the state police Mukul Goyal

पिता की पुण्यतिथि पर बने प्रदेश पुलिस के मुखिया मुकुल गोयल

Wed, 30 Jun 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
On the death anniversary of the father, the chief of the state police Mukul Goyal
डीजीपी बने मुकुल गोयल की मां हेमलता को मिठाई खिलाते रिश्तेदार राहुल गोयल और नमन गोयल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पिता की पुण्यतिथि पर बने प्रदेश पुलिस के मुखिया मुकुल गोयल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मूल रूप से शामली व हाल में भरतिया कॉलोनी निवासी आईपीएस मुकुल गोयल को प्रदेश पुलिस का मुखिया बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। खास बात यह कि बुधवार को डीजीपी बनाए जाने वाले दिन ही प्रदेश पुलिस के मुखिया के पिता महेंद्र कुमार गोयल की पुण्यतिथि भी थी। सुबह पिता की पुण्यतिथि पर उनके घर हवन-पूजन कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई।
मूल रूप से शामली जनपद के रहने वाले महेंद्र कुमार गोयल के बड़े पुत्र मुकुल गोयल वर्ष 1987 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का महत्वपूर्ण पद भी संभाल चुके मुकुल गोयल वर्तमान में डीजी बीएसएफ पद पर थे। आईपीएस मुकुल गोयल के पिता महेंद्र कुमार गोयल व उनकी माताजी हेमलता गोयल ने करीब 25 साल पूर्व शहर के भरतिया कॉलोनी में आवास बनाकर यहां रहना शुरू कर दिया था। इस दौरान समय-समय पर आईपीएस मुकुल गोयल भी यहां आते रहे, लेकिन कॉलोनी वासियों ने कभी नहीं सोचा कि एक दिन वे प्रदेश पुलिस के मुखिया के पद पर भी आसीन होंगे।
विज्ञापन

भरतिया कॉलोनी में रहते हुए ही मुकुल गोयल के पिता महेंद्र गोयल का छह साल पूर्व 30 जून को ही निधन हो गया था। बुधवार को ही उनके पिता की पुण्यतिथि थी, जिसके लिए सुबह आवास पर हवन-यज्ञ किया गया। इसके बाद मां हेमलता गोयल, फुफेरे भाई व समाजसेवी राहुल गोयल व अन्य परिजनों ने महेंद्र गोयल के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रभु से उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बधाई देने वालों का लगा घर पर तांता
मुजफ्फरनगर। डीजीपी मुकुल गोयल के भरतिया कॉलोनी स्थित आवास पर बुधवार शाम जैसे ही उनकी नियुक्ति की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, उनके घर पर मां हेमलता गोयल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार राहुल गोयल, नमन गोयल, कुमुद गोयल, श्रवण गुप्ता समेत आसपास के लोगों ने उनकी मां को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं, नई मंडी थाना पुलिस भी उनके आवास पर पहुंची और आवास पर रहने वाली डीजीपी की बुजुर्ग मां की सुरक्षा संबंधी कार्रवाई पूरी की। घर में पिछले सात साल से रहकर डीजीपी मुकुल गोयल की मां की सेवा करने वाले गांव सिखेड़ा निवासी केयर टेकर पंकज को भी पुलिस ने सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारियां दीं।

डीजीपी बने मुकुल गोयल के मुजफ्फरनगर की भरतिया कालोनी आवास पर उनकी मां हेमलता को मिठाई खिलाते रिश?

डीजीपी बने मुकुल गोयल के मुजफ्फरनगर की भरतिया कालोनी आवास पर उनकी मां हेमलता को मिठाई खिलाते रिश?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed