फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On reaching the dharna after completing the housework

घर के काम और बच्चों की जिम्मेदारी तो सीएए का विरोध भी जरुरी

Sun, 08 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
On reaching the dharna after completing the housework
ईदगाह मैदान में दिन के समय बैठी महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी की चंद महिलाओं की कोशिशों से ईदगाह मैदान में शुरू हुए सीएए विरोधी धरना प्रदर्शन में हजारों महिलाएं जुट रहीं हैं। सात घंटे के कार्यक्रम में नगर एवं देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं घरों और बच्चों की जिम्मेदारी निभाने के बाद धरनास्थल पर पहुंचती हैं।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में ईदगाह मैदान में चलने वाले धरना प्रदर्शन में शाम करीब तीन बजे लाउडस्पीकर शुरू कर दिए जाते हैं और धीरे धीरे यहां महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो जाती है। रात्रि तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जहां महिलाओं की खासी तादाद रहती है। वहीं ईदगाह के एक हिस्से में बड़ी संख्या में पुरुष भी पहुंचते हैं। दो से तीन हजार महिलाओं की भीड़ के इंकलाबी नारों से ईदगाह मैदान गूंज उठता है। इतना ही नहीं मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी की ओर से धरनास्थल पर पहुंचने वाली महिलाओं के लिए खाने से लेकर चाय तक की व्यवस्था की जाती है। रात्रि 10 बजे यह कार्यक्रम समाप्त कर दिया जाता है। जिसके बाद 100-150 महिलाएं टेंट के भीतर ही रहती हैं। जो सुबह होने पर ही वापस घरों को जाती हैं। हालांकि मौसम खराब होने की स्थिति में महिलाओं की यह संख्या बेहद कम हो जाती है। शनिवार की शाम तीन बजे कार्यक्रम शुरू हुआ तो 70 से 80 महिलाएं ही यहां मौजूद थीं। मगर धीरे धीरे महिलाएं जुटनी शुरू हुईं तो ईदगाह मैदान खचाखच भर गया। महिलाओं का कहना है कि घरों के काम और बच्चों की जिम्मेदारी के साथ सीएए का विरोध भी जरूरी है।

रात्रि के समय ईदगाह में जुटी महिलाओं की भीड़

रात्रि के समय ईदगाह में जुटी महिलाओं की भीड़- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed