फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Omeshwar is awakening the game and environment

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने ओमेश्वर

Tue, 12 Jan 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Omeshwar is awakening the game and environment
मुरादपुरा निवासी प्रिया सैनी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खेल और पर्यावरण की अलख जगा रहे ओमेश्वर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोरना के ओमेश्वर ग्रामीण अंचल के युवाओं में शिक्षा, खेल और पर्यावरण की अलख जगा रहे हैं। एक युवा शिक्षक के रूप में उनकी अलग पहचान है। लखनऊ में आयोजित युवा महोत्सव में वह जिले का नेतृत्व कर चुके हैं। क्षेत्र में वह युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हैं।
ओमेश्वर ने नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर क्षेत्र में गंगा सफाई अभियान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान चलाया। नारी सशक्तीकरण और समाज को कुरीतियों के प्रति जागरूक करने वाली रैली आयोजित की। उन्होंने लोक गीतों के महत्व को समझा और आम जनता को इनके माध्यम से बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटकों से आम आदमी को मिशन शक्ति का महत्व समझाया। क्षेत्र के युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया और उनमें खेलकूद के प्रति रुचि पैदा की। एमएससी और बीएड ओमेश्वर अपना प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद, अपने माता-पिता को मानते हैं। संगीत में विशेष रुचि रखने वाले ओमेश्वर महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना में जीव विज्ञान के अध्यापक हैं। इनकी कार्य कुशलता और जज्बे को देखते हुए वर्ष 2020 में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए युवा राष्ट्रीय महोत्सव में जिले से इनको प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया था। क्षेत्र के युवाओं के लिए वह प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
विज्ञापन

गांव की बेटी ने दिया सशक्तीकरण का संदेश
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में गांव में घर-घर जाकर मास्क का महत्व समझाने वाली प्रिया सैनी अपने चित्रों के माध्यम मिशन शक्ति को आगे बढ़ा रही हैं। भाषण प्रतियोगिता में वह नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रदेश का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघरा ब्लाक के गांव मुरादपुरा की प्रिया सैनी परिवार और समाज दोनों के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह कर रही हैं। गांव की वह पहली बेटी हैं, जिसने पोस्ट ग्रेजुएट में चित्रकला में विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान पाया। कोरोना काल में लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। घर-घर जाकर मास्क का महत्व समझाया। युवतियों की टोली बनाई और ग्रामीणों को जागरूक किया। गांवों में वॉल पेंटिंग कर आम ग्रामीणों को जागरूक किया। पर्यावरण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया। नेहरू युवा केंद्र की तरफ से मिशन शक्ति अभियान पर दीवारों पर पेंटिंग की। मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और पोस्टर बनाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2020 लखनऊ में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर किया। प्रिया युवाओं के लिए क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।

सड़क के डिवाइडर पर पौधारोपण करता ओमेश्वर।

सड़क के डिवाइडर पर पौधारोपण करता ओमेश्वर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed