फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old woman attempted suicide

वृद्धा की खुदकुशी की कोशिश

Tue, 17 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Old woman attempted suicide
नहर - फोटो : अमर उजाला
तीन बेटों की मां होने के बावजूद एक बुजुर्ग महिला परिवार में उपेक्षा से आहत होकर जान देने चल पड़ी। उसने खुदकुशी करने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि पास में ही जूस बेचने वाले एक युवक ने खुद कूदकर उसे बचा लिया।
विज्ञापन


मगर विडंबना देखिए कि मां के बचने और पुलिस के सूचित करने के बावजूद बेटे उसे लेने नहीं पहुंचे। पुलिस को ही यह महिला घर तक छोड़कर आई। यह महिला इससे पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी है।
विज्ञापन


गांव अंतवाड़ा की निवासी 50 वर्षीय श्यामो ने बताया कि वह काफी समय से बीमारी से पीड़ित है। उसके तीन बेटे और बहुएं हैं। लेकिन वे उसका ख्याल नहीं रखते। बुढ़ापे में बीमारी पर उसके लिए दवाएं नहीं लाते। इस उपेक्षा से आहत होकर सोमवार सुबह वह गांव से अकेली गंगनहर पहुंच गई। यहां खुदकुशी करने के लिए उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय महिला गंगनहर में कूदी तब पुल के पास गन्ने का जूस बेचने वाले गांव भैंसी निवासी आस मोहम्मद ने उसे देख लिया। युवक ने बिना देरी किए खुद कूदकर बुजुर्ग महिला को बचा लिया। इसके बाद आस मोहम्मद ने पुलिस को सूचना दे दी।


सूचना मिलने पर गंगनहर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला थाने में भी गंगनहर में कूदने की बात पर अडिग रही। पुलिस ने महिला के बेटों को फोन करके सूचना दी। इसके बावजूद बेटे अपनी मां को थाने नहीं लेने पहुंचे। बाद में पुलिस ने ही महिला को उसके घर पहुंचाया। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि यह महिला इससे पहले दो बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed