फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old man's death in an accident at the Sugarcane Weighing Center

गन्ना तौल केंद्र पर हादसे में वृद्ध चौकीदार की मौत

Tue, 16 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Old man's death in an accident at the Sugarcane Weighing Center
मंसूरपुर के गांव मुबारिकपुर के गन्ना तौल पर चौकीदार की मौत होने पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
गन्ना तौल केंद्र पर हादसे में वृद्ध चौकीदार की मौत
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव मुबारिकपुर के गन्ना तौल केंद्र पर एक किसान अपनी गन्ना ट्रैक्टर ट्रॉली को आगे पीछे कर रहा था, तभी वहां खड़ा एक वृद्ध चौकीदार ट्रॉली की चपेट में आ गया और वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई । परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव मुबारिकपुर निवासी 65 वर्षीय भरतारा पुत्र लक्ष्मण गांव के ही गन्ना तौल केंद्र पर चौकीदारी था। मंगलवार को गांव का एक किसान अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली को आगे पीछे कर रहा था। तभी भरतारा उसकी चपेट में आकरघायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, गांव में मृतक के परिजनों ने चौकीदार की मौत की खबर सुनकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत किया और परिजनों ने रिपोर्ट लिखने की तहरीर दी। थाना प्रभारी मनोज चाहल का कहना है कि मृतक भरतारा लिखापढ़ी में सेंटर पर चौकीदार नहीं था। वह अपने भतीजे की जगह कार्य कर रहा था। मृतक के भतीजे मनोज की ओर से तहरीर आ गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed